भारत की शान तिरंगा

भारत की शान तिरंगा हिंदी कविता

भारत की शान तिरंगा – हिंदी कविता

आजादी की शान तिरंगा,
भारत की है जान तिरंगा।
एकता की पहचान दिखाता,
हर जीवन का मान तिरंगा

भारत की शान तिरंगा ।

खून पसीने की कहानी लिखता,
बलिदानों की याद तिरंगा,
स्वाधीनता का उज्जवल प्रतीक,
जीवन का हर गान तिरंगा

गोल चक्र के 24 खाने,
सावधानी का संदेश दिखाते,
राष्ट्रप्रेम की उज्जवल यादें,
सब धर्मों का प्यार तिरंगा।

शांति समृद्धि का संदेश है देता
सोन चिरैया का मनोरम रूप,
3 रंगों के सुनहरे मिश्रण में
स्वतंत्रता की पहचान तिरंगा।

किसान के पसीने की पहचान,
जवानों के खून की लाली,
भारतवर्ष की विकास यात्रा,
सबका देता ज्ञान तिरंगा।

आजादी की शान तिरंगा
भारत की है जान तिरंगा।

भारत की शान तिरंगा hindi poem at fusebulbs.com
fusebulbs.com

यह भी पढ़ें:-परदेसिया-हिंदी कविता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *